BREAKING:
July 21 2026 09:56 am

A great combination of reel and real : OTT पर धमाल मचाएंगे मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' में

Post

India News Live,Digital Desk : मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ की जोड़ी क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। मेकर्स ने इस शो की रिलीज़ डेट और इसके पोस्टर की घोषणा कर दी है। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया है। इसके साथ ही वह फिल्मों से लेकर ओटीटी तक छाए हुए हैं। फिलहाल, मनोज बाजपेयी एक बार फिर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' से ओटीटी पर तहलका मचाएंगे। इस शो में वह जिम सर्भ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने आज इस क्राइम थ्रिलर की रिलीज़ डेट और इसके पोस्टर की घोषणा कर दी है।

कब और कहां रिलीज होगी 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे'? 
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसके साथ ही इस शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह क्राइम थ्रिलर 5 सितंबर, 2025 को ओटीटी पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "चोर-पुलिस का खेल अब शुरू होगा। इंस्पेक्टर ज़ेंडे अब ड्यूटी पर आ रहा है। देखिए मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' 5 सितंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"


उधर, मनोज बाजपेयी और जिम सर्ब की 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' की रिलीज़ डेट की घोषणा होते ही प्रशंसक भी खुशी से झूम उठे। एक प्रशंसक ने लिखा, "चार्ल्स के लिए जिम सर्ब हमेशा से ही परफेक्ट थे।" एक अन्य ने लिखा, "तुम्हें देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता।"

'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' स्टार कास्ट:
'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है और इसका निर्माण जय शेवक्रमणी और ओम राउत ने किया है। इस सीरीज़ में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि जिम सर्भ आकर्षक चालबाज और कुख्यात 'स्विमसूट किलर' कार्ल भोजराज की भूमिका निभाएंगे। इसमें भालचंद कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ के वर्क फ्रंट 
की बात करें तो , मनोज बाजपेयी आखिरी बार शहनाज गोस्वामी के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही 'द फैमिली मैन' के आने वाले तीसरे सीजन में नजर आएंगे। फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हो गई है। वहीं, जिम सर्भ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में धनुष स्टारर फिल्म 'कुबेर' में नजर आए थे, अब आईएमडीबी के अनुसार, वह 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' में नजर आएंगे।