Arrival of Ganpati Bappa on Chaturthi of Bhadrapada month : 27 अगस्त से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेश उत्सव
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-22 15:56:00
India News Live,Digital Desk : गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय और प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ पर्व 27 अगस्त 2025 को है। इसी दिन से दस दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान भक्तजन घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित करेंगे और पूरे उत्सव के दौरान पूजा, आरती, भजन और प्रसाद का आयोजन करेंगे।
गणेश चतुर्थी की पूजा में विशेष महत्व आरती का है। कहा जाता है कि बिना आरती के कोई भी पूजा अधूरी रहती है। इसलिए भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु ‘जय गणेश, जय गणेश देवा...’ आरती करते हैं।
आरती में भगवान गणेश को "विघ्नहर्ता", "मंगलमूर्ति" और "सुखदाता" कहा गया है। मान्यता है कि वे भक्तों के दुखों का नाश करते हैं, बाधाओं को दूर करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था और भक्ति के साथ लोग हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं और उत्सव के अंत में "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष के साथ उन्हें विदा करते हैं।