Google क्यों दे रहा है ₹8500? Pixel 6a यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
India News Live,Digital Desk : Google 8500 रुपये क्यों दे रहा है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। दरअसल, Pixel 6a यूजर्स से ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कंपनी बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी या तो बैटरी फ्री में बदलेगी या फिर आपको 100 डॉलर (करीब 8500 रुपये) मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
कंपनी Pixel 16A की बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और ओवरहीटिंग के जोखिम को कम करने के लिए कल यानी 8 जुलाई से एंड्रॉइड 6 अपडेट भी जारी करेगी।
कौन पात्र है?
Pixel 6a का उपयोग करने वाले सभी उपयोगकर्ता कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर बैटरी बदलवा सकते हैं। जो लोग बैटरी नहीं बदलना चाहते हैं, वे $100 (लगभग 8500 रुपये) या $150 (लगभग 12800 रुपये) का Google स्टोर क्रेडिट विकल्प चुन सकते हैं।
यह जांचने के लिए कि क्या आप योग्य हैं, कंपनी के सपोर्ट पेज पर जाएं, आप सीधे पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। इस पेज पर जाने के बाद नीचे दिख रहे कन्फर्म बटन पर टैप करें, अगले पेज पर आपको फोन का IMEI नंबर डालना होगा। इसके बाद डिवाइस से जुड़ा ईमेल एड्रेस डालें और सबमिट कर दें।
यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि स्थानीय नियमों के कारण सभी देशों में नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। पेमेंट कंपनी इसे आपको थर्ड पार्टी पेअर के ज़रिए मुहैया कराएगी जिसके लिए यूज़र्स से आईडी प्रूफ़ और पैन कार्ड जैसी जानकारियां मांगी जा सकती हैं। गूगल ने कहा कि अंतिम राशि दैनिक विनिमय दर पर आधारित होगी।
इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा
गूगल ने साफ किया है कि लिक्विड डैमेज या फिजिकल डैमेज वाले फोन फ्री बैटरी सर्विस के लिए योग्य नहीं होंगे। साथ ही, अगर फोन वारंटी में नहीं है और स्क्रीन टूटी हुई है, तो कंपनी इसके लिए आपसे सर्विस फीस लेगी।
नोट: गूगल का कहना है कि बैटरी बदलने की सुविधा 21 जुलाई, 2025 से कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम (यूके), जापान, सिंगापुर और भारत के वॉक-इन रिपेयर सेंटरों पर उपलब्ध होगी।