सुनीता आहूजा ने क्यों हटाया 'आहूजा' सरनेम? गोविंदा से रिश्ते को लेकर फिर उठे सवाल
India News Live,Digital Desk : गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। एक वक्त था जब दोनों की जोड़ी को आदर्श माना जाता था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'आहूजा' सरनेम हटा दिया। इस छोटे से बदलाव ने एक बार फिर से उनके और गोविंदा के बीच अनबन की अटकलों को हवा दे दी। हालांकि, सुनीता ने खुद सामने आकर इस पर सफाई दी है और बताया कि इसके पीछे कोई निजी वजह नहीं, बल्कि न्यूमरोलॉजी से जुड़ा कारण है।
सुनीता का सरनेम हटाने का असली कारण
एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि उन्होंने अपने नाम से 'आहूजा' हटाया है ताकि नाम में डबल 'S' हो सके। न्यूमरोलॉजी के मुताबिक ये बदलाव उन्हें शोहरत और सफलता दिला रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ये बदलाव कोई अभी नहीं, बल्कि करीब एक साल पहले ही कर दिया था।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बदलाव से कोई फर्क पड़ा, तो उन्होंने कहा कि अब वो एक इंटरनेट पर्सनैलिटी बन चुकी हैं और ये बदलाव उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है।
रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों पर सुनीता का जवाब
सुनीता ने साफ-साफ कहा कि उनके और गोविंदा के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मेरे नाम से 'आहूजा' तब ही हटेगा जब मैं इस दुनिया से जाऊंगी।" उन्होंने फैंस से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें जब तक वह खुद कुछ ना कहें।
हाल ही में दिया था बड़ा बयान
कुछ समय पहले सुनीता ने एक बयान में कहा था कि गोविंदा का करियर उनके आसपास के लोगों की वजह से प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग उन्हें सिर्फ चढ़ाते रहे, लेकिन सही सलाह नहीं दी। गोविंदा और सुनीता की शादी 1986 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटा यशवर्धन और बेटी टीना।