जब परछाई भी साथ छोड़ दे : 21 जून का खगोलीय चमत्कार

Post

India News Live,Digital Desk : क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी परछाई भी कुछ पलों के लिए आपका साथ छोड़ सकती है? जी हां, 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर कुछ ऐसा ही होगा जब सूरज ठीक आपके सिर के ऊपर होगा और आपकी परछाई कुछ देर के लिए पूरी तरह से गायब हो जाएगी। यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक खास खगोलीय घटना का परिणाम है।

कैसे और क्यों होती है ये घटना?

धरती अपने अक्ष पर थोड़ी झुकी हुई है। हर साल एक ऐसा दिन आता है जब सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं। इसी कारण 21 जून को दोपहर के समय परछाई गायब हो जाती है। जब सूर्य सिर के ठीक ऊपर होता है, तो परछाई सीधे नीचे होती है और दिखाई नहीं देती।

सबसे बड़ा दिन, सबसे छोटी रात

आज सूर्योदय सुबह 5:42 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे होगा। यानी आज दिन रहेगा 13 घंटे 34 मिनट और रात सिर्फ 10 घंटे 26 मिनट की होगी। यह उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात है।

कहां-कहां दिखेगा असर

इस खगोलीय घटना का प्रभाव मुख्य रूप से भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित इलाकों में दिखाई देगा। उत्तर अमेरिका, यूरोप, रूस, एशिया और उत्तरी अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में रहने वाले लोग आज का सबसे लंबा दिन अनुभव करेंगे।

आगे क्या होगा?

21 जून के बाद सूर्य दक्षिणायन की ओर बढ़ेगा। दिन छोटे और रातें लंबी होने लगेंगी। 21 सितंबर को दिन और रात की अवधि बराबर हो जाएगी — 12 घंटे दिन और 12 घंटे रात। इसके बाद 21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन आएगा जिसे शीतकालीन संक्रांति कहते हैं।