BREAKING:
September 21 2026 08:50 pm

‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ऋतिक-एनटीआर की जोड़ी ने चार दिन में कमा लिए 166 करोड़

Post

India News Live,Digital Desk : ऋतिक रोशन की इस साल की सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्म वॉर 2 आखिरकार 14 अगस्त को रिलीज़ हो गई। रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया और कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा है। दर्शकों में ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी को देखने का खासा उत्साह था और अब फिल्म के रिलीज़ होते ही वह उत्साह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ़ दिखाई दे रहा है।

पिछले साल सैयारा की ताबड़तोड़ कमाई के बाद सबकी नज़रें वॉर 2 पर टिकी थीं। बड़े सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों में आते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। शुरुआती कलेक्शन ने ही बता दिया है कि फिल्म लंबी रेस की घोड़ी है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ का धमाल

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, कुछ लोग कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन ऋतिक और एनटीआर की जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन सीक्वेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। यहां तक कि रजनीकांत की कुली जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद वॉर 2 अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 52 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे ही दिन यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। साकनिकल रिपोर्ट के अनुसार, रविवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 24.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

चार दिन का कुल कलेक्शन

शनिवार को वॉर 2 ने 33.25 करोड़ रुपये की कमाई की और चार दिनों में इसका कुल कलेक्शन 166.97 करोड़ रुपये पहुंच गया। अब सभी की नज़रें इस बात पर हैं कि फिल्म कितनी जल्दी 200 करोड़ क्लब में एंट्री करती है और क्या यह रजनीकांत की कुली को पीछे छोड़ पाएगी।