Hrithik Roshan and Jr NTR's 'War 2': 300 करोड़ के बजट वाली स्पाई थ्रिलर पर बॉक्स ऑफिस की नजर
- by Priyanka Tiwari
- 2025-08-13 15:49:00
India News Live,Digital Desk : वाई शरज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘वॉर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ‘वॉर’ के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, इसलिए इसके सीक्वल से दर्शकों को जबरदस्त उम्मीदें हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म का खर्च लगभग 300 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म की पहली और सबसे बड़ी चुनौती अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन करना होगी। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल के अनुसार—
250 करोड़ तक की कमाई: फ्लॉप
250 से 325 करोड़: औसत
325 से 400 करोड़: हिट
400 से 500 करोड़: सुपरहिट
500 से 600 करोड़: ब्लॉकबस्टर
600 करोड़ से ऊपर: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
‘वॉर 2’ 14 अगस्त को भारत में 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी और उम्मीद है कि ओपनिंग डे पर यह 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। अब देखना होगा कि क्या ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ये जोड़ी अपने पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।