Volvo EX30 : भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV का नया और किफायती चेहरा
India News Live,Digital Desk : स्वीडिश लग्जरी कार कंपनी वोल्वो जल्द ही भारत में अपनी सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक SUV EX30 लॉन्च करने वाली है। यह SUV वोल्वो की EX40 से सस्ती होगी और इसका लुक भी बड़ी EX90 जैसा ही होगा। खास बात यह है कि EX30 को भारत में ही असेंबल किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत कम रखी जा सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
वोल्वो EX30
- EX30 एक कॉम्पैक्ट लेकिन लग्जरी फीलिंग वाली एसयूवी है, जिसमें आपको 'थॉर के हैमर' स्टाइल की हेडलाइट्स और क्रॉसओवर जैसी प्रोफाइल मिलेगी।
- यह एसयूवी विशेष रूप से उन लोगों के लिए होगी जो ईवी प्रौद्योगिकी अपनाना चाहते हैं, लेकिन प्रीमियम ब्रांड के साथ।
- वोल्वो EX30 न केवल दिखने में शानदार है बल्कि इसके तकनीकी फीचर्स भी काफी दमदार हैं।
- इसे भारत में दो संस्करणों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 69kWh बैटरी पैक होगा।
- इसमें सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों विकल्प हो सकते हैं, जो 427 बीएचपी की पावर देंगे।
- कंपनी का दावा है कि यह कार महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
- इसकी अनुमानित ड्राइविंग रेंज 500 किमी तक हो सकती है, जो इसे वर्तमान ईवी सेगमेंट में एक शक्तिशाली विकल्प बनाती है।
EX30 का इंटीरियर कैसा है?
- EX30 का इंटीरियर भी बहुत प्रीमियम है, जिसमें सरल लेकिन आधुनिक डिजाइन है।
- कार में 12.3 इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन है जो गूगल-आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है।
- इसके अलावा इसमें हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर्ड सीटें, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे उन्नत सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।
- इन सभी विशेषताओं के साथ, EX30 एक पूर्णतः सुसज्जित, लक्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है