सिर्फ 7,400 रुपये में Vivo का नया स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Post

India News Live,Digital Desk : वीवो ने Y सीरीज़ में एक और किफायती फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन दमदार 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इस फोन का लुक और डिज़ाइन हाल ही में लॉन्च हुए वीवो Y सीरीज़ के फोन्स जैसा ही है। Vivo Y04s को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इसके पिछले हिस्से पर क्रिस्टल क्लियर मैट फिनिश है।

Vivo Y04s की कीमत: 
इस वीवो फोन को IDR 139900 यानी करीब 7,400 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- क्रिस्टल पर्पल और जेड ग्रीन में आता है। कंपनी ने इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Vivo Y04s के फीचर्स: 
इस फोन में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में LCD पैनल दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 570 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से स्प्लैश प्रूफिंग मिलती है। इतना ही नहीं, इस सस्ते फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।

वीवो के इस फोन में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन की रैम और स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 1TB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। इस फोन में 6000mAH की पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W चार्जिंग फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड, वाईफाई-6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी 2.0, ओटीजी, एफएम और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo Y4s में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 13MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14 पर चलता है।