BREAKING:
October 06 2026 03:38 pm

IND vs ENG: वनडे सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के इस कोच की होगी छुट्टी! सामने आई अचानक विदाई की बड़ी वजह

Post

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट गलियारे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद, अब खबर है कि इस वनडे सीरीज के समाप्त होते ही टीम इंडिया के सहायक कोच (असिस्टेंट कोच) रयान टेन डोशेट भारतीय टीम का साथ छोड़ देंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनका आखिरी दिन हो सकता है।

गौतम गंभीर के सबसे भरोसेमंद ने क्यों लिया यह फैसला?

दिग्गज खिलाड़ी रयान टेन डोशेट को मुख्य कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर 2 साल पहले भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया था। रयान ने अपना शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर लिया है और बीसीसीआई (BCCI) को आगे न बढ़ने के अपने फैसले से अवगत करा दिया है। हालांकि, यह विदाई पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और आपसी सहमति से हो रही है, जिससे बोर्ड और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है।

कड़े शेड्यूल और परिवार के लिए छोड़ रहे हैं साथ

टीम इंडिया का साथ छोड़ने के पीछे कोई विवाद नहीं, बल्कि पूरी तरह से निजी कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और लगातार यात्राओं के चलते वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। लंदन में रहने वाले रयान के तीन छोटे बेटे हैं और उनकी पत्नी भी कामकाजी हैं। यही वजह है कि वह अब किसी ऐसे रोल की तलाश में हैं, जहां उन्हें ट्रैवल कम करना पड़े और वे अपने बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिता सकें।