एक फिल्म के लिए करोड़ों के बंगले जैसी फीस लेती हैं ये 7 एक्ट्रेसेज, अक्षरा सिंह ने सबको पछाड़ा
India News Live,Digital Desk : भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ क्षेत्रीय मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी लोकप्रियता और कमाई ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेज न केवल अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं, बल्कि फीस के मामले में भी वे किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन अभिनेत्रियों का फिल्म में होना ही उसके सुपरहिट होने की गारंटी माना जाता है। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की उन 7 टॉप एक्ट्रेसेज के बारे में, जो एक फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम वसूलती हैं।
1. अक्षरा सिंह: भोजपुरी जगत की सबसे महंगी एक्ट्रेस
सीनियर एक्ट्रेस और अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर अक्षरा सिंह इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। काफी लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रही अक्षरा अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वह स्टेज शोज और म्यूजिक वीडियो के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं।
2. आम्रपाली दुबे: 'यूट्यूब क्वीन' का दबदबा
भोजपुरी सिनेमा की रानी और 'यूट्यूब क्वीन' के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे फीस के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आम्रपाली एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।
3. रानी चटर्जी: फिटनेस और टैलेंट का मेल
इंडस्ट्री की सबसे फिट और दिग्गज अभिनेत्री रानी चटर्जी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब धमाल मचा रही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और लोकप्रियता की बदौलत रानी एक प्रोजेक्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक वसूलती हैं।
4. काजल राघवानी: सफलता की गारंटी
खेसारी लाल यादव के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं काजल राघवानी की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है। काजल अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। उनकी मासूमियत और डांस मूव्स फैंस को दीवाना बना देते हैं।
5. मोनालिसा: फिल्मों से टीवी तक का सफर
भोजपुरी फिल्मों से निकलकर नेशनल टेलीविजन और वेब सीरीज में अपनी पहचान बनाने वाली मोनालिसा भले ही अब भोजपुरी फिल्मों में कम दिखती हों, लेकिन उनका रेट आज भी हाई है। मोनालिसा अपने एक प्रोजेक्ट के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
6. अंजना सिंह: भोजपुरी की 'हॉट केक'
अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं अंजना सिंह को भोजपुरी सिनेमा का 'हॉट केक' कहा जाता है। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने लाखों में हैं। अंजना एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।
7. पाखी हेगड़े: चार्म आज भी बरकरार
भोजपुरी फिल्मों की सीनियर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े भले ही अब उतनी सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनका जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। पाखी अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।