BREAKING:
July 24 2026 07:16 pm

Apple's mistake exposed the truth : 9 सितंबर को हो सकता है iPhone 17 सीरीज़ का लॉन्च

Post

India News Live,Digital Desk : iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च का इंतज़ार कर रहे iPhone प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि, कंपनी की एक गलती की वजह से iPhone 17 की लॉन्च डेट की घोषणा हो गई है। ऐसे में अब iPhone 17 जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाला है।

टेक दिग्गज Apple जल्द ही अपने नए iPhone 17 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब कंपनी की एक गलती की वजह से इस लाइनअप की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने Apple TV ऐप में एक इवेंट इनविटेशन पोस्ट किया था। इस पर नए iPhone सीरीज़ की लॉन्च डेट लिखी हुई थी। हालाँकि, कुछ देर बाद कंपनी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पता चल गया था कि Apple अगला नया डिवाइस किस तारीख को लाने वाला है।

नये आईफोन किस तारीख को लॉन्च होंगे?

Apple के इवेंट इनवाइट के मुताबिक, कंपनी 9 सितंबर को नए लाइनअप को लॉन्च करेगी। Apple आमतौर पर अगस्त के अंत तक अपने इवेंट्स की घोषणा करता है। ऐसे में इवेंट की तारीख का ऐलान करना कंपनी की तरफ से एक गलती भी हो सकती है या फिर एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है। हालाँकि, कंपनी की तरफ से अभी तक लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी 4 नए iPhone लॉन्च करेगी।

Apple हर साल सितंबर में अपने iPhones की नई सीरीज़ लॉन्च करता है और टेक जगत इस लॉन्च इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार करता है। अभी तक कंपनी ने अपनी पेशकश के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक्स से पता चला है कि Apple इस बार चार नए iPhones पेश करेगा। नए लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। iPhone के साथ, Apple Watch और नेक्स्ट-जेन AirPods भी इस इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

iPhone 17, Air Plus मॉडल की जगह लेगा

Apple इस बार iPhone लाइनअप से Plus मॉडल को हटाकर उसकी जगह iPhone 17 Air लॉन्च करेगा। यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। इसकी कीमत Plus मॉडल से थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। अनुमान है कि इसे बाज़ार में लगभग 94,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।