‘The Family Man 3’ returns : अब श्रीकांत तिवारी से मिलेगा नया मिशन, नवंबर में होगी धमाकेदार एंट्री
India News Live,Digital Desk : मनोज बाजपेयी और सामंथा रुथ प्रभु की जबरदस्त परफॉर्मेंस से सजी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' देश की सबसे लोकप्रिय थ्रिलर सीरीज में शुमार हो चुकी है। अब तक इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खुलकर सराहा है। एक मिडिल क्लास जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी, जिसमें ह्यूमर, इमोशन और एक्शन का तगड़ा कॉम्बिनेशन है, हर उम्र के दर्शकों को पसंद आई है।
श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी, जो नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी के स्पेशल सेल में काम करते हैं, उनके संघर्ष और जिम्मेदारियों से भरी जिंदगी को इस सीरीज ने बेहद रियलिस्टिक अंदाज में दिखाया है।
नवंबर 2025 में आएगा ‘द फैमिली मैन 3’
दर्शक काफी समय से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, और अब उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है। खुद मनोज बाजपेयी ने ‘ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2025’ में ये कन्फर्म कर दिया है कि 'द फैमिली मैन 3' नवंबर 2025 में रिलीज होगी। हालांकि, उन्होंने अभी इसकी तय तारीख को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
जैसे पिछले सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए थे, वैसे ही इस बार भी तीसरा सीजन इसी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। अगर आपने अब तक पहले के सीजन नहीं देखे हैं, तो अभी वक्त है कि आप इन्हें देख डालें, जिससे आप कहानी की गहराई को अच्छे से समझ सकें।
इस बार जयदीप अहलावत होंगे मेन विलेन
इस बार सीरीज में नया ट्विस्ट यह है कि ‘पाताल लोक’ के हैंडसम और दमदार एक्टर जयदीप अहलावत भी शो में एंट्री ले रहे हैं। वे इस सीजन के मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इससे एक बात तो तय है कि इस बार थ्रिल और ड्रामा दोनों का लेवल पहले से कहीं ज्यादा होगा।
दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को चौंका दिया था, और अब जयदीप अहलावत की एंट्री ने फैंस की उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।