The battle of foldable phones: Apple बनाम Samsung 'iPhone Fold' की एंट्री से उड़ेगा गर्दा, सैमसंग ला रहा है 'Wide' हथियार
India News Live,Digital Desk : स्मार्टफोन बाजार में इस साल एक ऐसी टक्कर होने जा रही है, जिसका इंतजार तकनीकी प्रेमी वर्षों से कर रहे थे। एक तरफ फोल्डेबल मार्केट का बेताज बादशाह सैमसंग (Samsung) है, तो दूसरी तरफ पहली बार फोल्डेबल सेगमेंट में कदम रखने जा रहा एप्पल (Apple)। इस साल 'आईफोन फोल्ड' और 'गैलेक्सी वाइड फोल्ड' के बीच सीधी भिड़ंत होने वाली है।
Samsung Galaxy Wide Fold: टैबलेट जैसा अनुभव और अनोखा डिजाइन
सैमसंग अपने फोल्डेबल लाइनअप में एक नया सदस्य जोड़ने जा रहा है, जिसे 'गैलेक्सी वाइड फोल्ड' नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 'वाइड' फॉर्म फैक्टर है।
डिजाइन: यह फोन खुलने के बाद लंबाई से ज्यादा चौड़ा दिखाई देगा, जिससे यूजर्स को बिल्कुल टैबलेट जैसा अनुभव मिलेगा। इसके किनारे गोल होने के बजाय चौकोर (Square Design) होंगे।
डिस्प्ले: इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल ओएलईडी (OLED) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। चौड़े डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान मिलेगा, जहां स्क्रीन पर ऊपर-नीचे दिखने वाली काली पट्टियां (Black Bars) खत्म हो जाएंगी।
कैमरा: रिपोर्ट के अनुसार, कवर स्क्रीन और मुख्य स्क्रीन दोनों के ऊपरी मध्य भाग में पंच-होल कैमरा दिया जाएगा।
लॉन्च: इसे 'गैलेक्सी जेड अनपैक्ड' इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ पेश किया जा सकता है।
iPhone Fold: एप्पल की पहली फोल्डेबल छलांग
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खबर है कि सितंबर 2026 में 'iPhone Fold' आधिकारिक तौर पर दस्तक दे सकता है।
स्क्रीन साइज: इस डिवाइस में 7.8 इंच का इंटरनल और 5.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले होने की संभावना है। एप्पल का यह फोल्डेबल फोन मौजूदा फोन्स के मुकाबले काफी चौड़ा (Wide Form Factor) हो सकता है।
कैमरा सेटअप: इसमें रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप और डिस्प्ले पर एक-एक सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
कीमत: एप्पल का यह प्रीमियम डिवाइस काफी महंगा हो सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2.25 लाख के आसपास होने का अनुमान है।
कौन जीतेगा फोल्डेबल वॉर?
सैमसंग के पास फोल्डेबल तकनीक का सालों का अनुभव है, जबकि एप्पल अपने ब्रांड वैल्यू और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन (iOS) के दम पर बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। गैलेक्सी का 'वाइड' डिजाइन मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है, वहीं एप्पल के फैंस इसके पहले फोल्डेबल अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।