थलापथी विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, आठवें दिन की कमाई जान हैरान रह जाएंगे आप...
साउथ सुपरस्टार थलापथी विजय की अभिनय दुनिया को अलविदा कहने से पहले आ रही आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। सिनेमाघरों में पहले हफ्ते का सफर सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। हालांकि वर्किंग डेज के चलते इसकी दैनिक कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों के मुताबिक काफी शानदार हैं।
आठवें दिन कैसा रहा ‘जन नायकन’ का प्रदर्शन?
ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में लगभग 3.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वीकडेज के हिसाब से इसि गिरावट को सामान्य माना जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू भारत नेट कलेक्शन 153.48 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो थलापथी विजय की असीम फैन फॉलोइंग और उनकी स्टार पावर को साफ तौर पर बयां करता है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का जलवा
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इस फिल्म ने इतिहास रचना जारी रखा है। ओवरसीज मार्केट से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 260.25 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ उमड़ने से फिल्म की कमाई में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिल सकता है।