BREAKING:
August 07 2026 04:03 am

खालिदा जिया के निधन पर शेख हसीना ने जताया गहरा दुख

Post

India News Live,Digital Desk : बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय तक विरोधी रही दो प्रमुख नेताओं शेख हसीना और खालिदा जिया के बीच का रिश्ता अब एक दुखद मोड़ पर पहुंच गया है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर हसीना ने गहरा दुख जताया और इसे बांग्लादेश की राजनीतिक दुनिया के लिए बड़ा नुकसान बताया।

शेख हसीना का संदेश

आवामी लीग के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किए गए संदेश में हसीना ने लिखा:

खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और लोकतंत्र स्थापित करने की लड़ाई में उनकी भूमिका अहम रही।

हसीना ने कहा, “बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में लोकतंत्र की स्थापना के संघर्ष में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्र के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण था और इसे हमेशा याद किया जाएगा।”

उन्होंने जिया के निधन को बांग्लादेश की राजनीति और बीएनपी के नेतृत्व के लिए बड़ा झटका बताया।

हसीना ने खालिदा जिया की आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिवार, विशेषकर उनके बेटे और बीएनपी के कार्यवाहक चेयरमैन तारिक रहमान के प्रति संवेदना जाहिर की।

दोनों नेताओं की लंबी राइवलरी

खालिदा जिया और शेख हसीना तीन दशकों से ज्यादा समय तक बांग्लादेश की राजनीति में सक्रिय रहीं।

दोनों ने बारी-बारी से देश का नेतृत्व किया और अपनी पार्टियों बीएनपी और आवामी लीग के बीच लंबे समय तक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा कायम रखी।

विदेशी मीडिया में इन दोनों की राइवलरी को ‘दो बेगम की जंग’ के रूप में जाना जाता था।

सजीब वाजेद जॉय का दुख

हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने भी खालिदा जिया के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अमेरिका में रहने वाले जॉय ने फेसबुक पर लिखा कि जिया ने राजनीतिक जीवन में कई सफलताएं हासिल की और देश के लिए कई नीतियां बनाई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका निधन बांग्लादेश को स्थिर करने में बड़ा झटका है।

जॉय पहले अपनी मां की सरकार में आईसीटी मामलों के सलाहकार रह चुके हैं।