‘पंचायत 4’ में सबसे महंगी फीस पाने वाले कलाकार का खुलासा, सचिव जी सब पर पड़े भारी
India News Live,Digital Desk : TVF की चर्चित वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन अब दर्शकों के बीच आ चुका है। गांव फुलेरा की सादगी, हल्की-फुल्की राजनीति और मजेदार किरदारों ने एक बार फिर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है। इस बार कहानी में प्रधान पद को लेकर मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच खींचतान दिखाई गई है। हालांकि, सीजन को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया थोड़ी मिली-जुली रही है।
सीजन 4 की कहानी भले ही कुछ लोगों को उतनी प्रभावशाली न लगी हो, लेकिन इसके कलाकार अब भी उतने ही पसंद किए जा रहे हैं जितने पहले थे। सचिव जी यानी जीतेंद्र कुमार से लेकर मंजू देवी, प्रह्लाद चा, विकास और रिंकी – ये सभी किरदार अब दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं।
अब बात करते हैं इस सीजन में किस कलाकार को सबसे ज्यादा फीस मिली और किसने इस लोकप्रियता का सबसे ज्यादा फायदा उठाया।
सबसे बड़ी फीस के हकदार बने सचिव जी
‘पंचायत 4’ के सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार कोई और नहीं बल्कि अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी बने हैं। उन्होंने सीजन 4 के हर एपिसोड के लिए करीब 70,000 रुपये की फीस ली है। आठ एपिसोड के हिसाब से उनकी कुल फीस करीब 5.6 लाख रुपये बैठती है।
भले ही नीना गुप्ता इंडस्ट्री की वरिष्ठ कलाकार हैं, लेकिन इस शो की असली पहचान अब सचिव जी बन चुके हैं।
बाकी कलाकारों को मिली कितनी फीस?
सचिव जी के बाद दूसरे नंबर पर रहीं नीना गुप्ता (मंजू देवी), जिन्होंने पूरे सीजन के लिए करीब 4 लाख रुपये लिए हैं यानी हर एपिसोड के लिए उन्हें 50,000 रुपये की फीस दी गई।
उनके बाद नंबर आता है रघुबीर यादव (प्रधान जी) का, जिन्होंने हर एपिसोड के लिए 40,000 रुपये लिए और पूरे सीजन की फीस 3.2 लाख रुपये के करीब रही। प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने हर एपिसोड के लिए 20,000 रुपये लिए, जिससे उनकी कुल फीस 1.6 लाख रुपये रही। वहीं चंदन रॉय (विकास) और फैसल मलिक (पुलिस वाले) ने भी लगभग इसी के बराबर फीस ली है।