Samsung Galaxy M36 5G: नया डिज़ाइन, दमदार फीचर्स के साथ भारत में जल्द एंट्री करेगा

Post

India News Live,Digital Desk : सैमसंग गैलेक्सी M36 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का यह अपकमिंग फोन पिछले साल के गैलेक्सी M35 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने इस फोन का प्रमोशनल पोस्टर जारी किया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल को टीज करते हुए कमिंग सून लिखा है। इस फोन का बैक पैनल गैलेक्सी S25 एज जैसा ही है। इसमें तीन कैमरे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग ने इस फोन के डिजाइन एलिमेंट्स भी गैलेक्सी S सीरीज से मिलते जुलते रखे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। साउथ कोरियन कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 20,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिजाइन काफी हल्का लग रहा है।

Samsung Galaxy M36 5G के संभावित फीचर्स  
Samsung Galaxy M36 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। इसमें Google Gemini पर आधारित AI फीचर्स हो सकते हैं। सैमसंग के इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM355B है और इसमें 6GB रैम होगी। यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करेगा। यह Android 15 पर आधारित OneUI पर काम करेगा।

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Galaxy A36 5G लॉन्च किया था। यह फोन 8GB रैम और 128GB के शुरुआती वेरियंट में आता है। इसकी कीमत 32,999 रुपये है।