आम इंसान जैसा लुक, भारी सुरक्षा के बीच बप्पा के दर्शन को पहुंचे सलमान
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-02 17:05:00
India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोमवार को सलमान महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान 'भाईजान' पंडाल में नंगे पैर नजर आए और बड़े ही श्रद्धा भाव से आरती और पूजा की।
बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे सलमान खान
सलमान खान सुरक्षा के घेरे में आशीष शेलार के घर स्थित गणेश पंडाल पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद सलमान ने प्रसाद ग्रहण किया और माथे पर तिलक भी लगाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान का सिंपल लुक छाया
गणपति दर्शन के दौरान सलमान खान का सादा अंदाज़ भी लोगों का ध्यान खींच गया। वह चेक शर्ट और नीली पैंट में नजर आए, जैसे कोई आम व्यक्ति हो। हालांकि उनके साथ भारी सुरक्षा मौजूद रही और उनके काफिले में कई गाड़ियां भी शामिल थीं। दर्शन के बाद सलमान तेजी से कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।