Saali Mohabbat now on OTT : एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर देखने के लिए तैयार हो जाइए
India News Live,Digital Desk : 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में प्रीमियर होने के बाद अब साली मोहब्बत (Saali Mohabbat) आम दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म किसी रोमांटिक या एक्शन ड्रामा से बिल्कुल अलग है। यह एक फुल ऑन मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिलर मूवी है, जिसकी कहानी इतनी इंटेंस है कि आप इसे अंत तक बिना रुके देखेंगे।
फिल्म की कहानी
साली मोहब्बत की कहानी स्मिता (राधिका आप्टे) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह फुरस्तगढ़ नामक छोटे गांव की हाउसवाइफ है। उसकी जिंदगी सामान्य चल रही होती है, लेकिन तभी उसे अपने पति की बेवफाई का पता चलता है।
इस घटना के बाद उसकी जिंदगी धीरे-धीरे झूठ, धोखे और मर्डर के जाल में उलझ जाती है। फिल्म दो टाइमलाइन पर आधारित है और इस तरह कहानी को पेश किया गया है कि दर्शक हर मोड़ पर सस्पेंस और रोमांच महसूस करें।
कास्ट और क्रिएटिव टीम
अभिनय: राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप, चाहत अरोड़ा, कुशा कपिला, शरत सक्सेना
निर्देशन: टिस्का चोपड़ा
निर्माण: मनीष मल्होत्रा और ज्योति देशपांडे
कब और कहां स्ट्रीम होगी
फिल्म 12 दिसंबर 2025 से Zee5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह सस्पेंस थ्रिलर मूवी दर्शकों के लिए एक ऑल-इन-वन मनोरंजन पैकेज साबित होगी।