
HR Breaking News : (Right Time Of Eating Roti) रोटी इंडियन खाने का एक बहुत इंपोर्टेंट हिस्सा है, जिसके बिना भारतीयों का खाना पूरा नहीं होता है।खाने में अगर रोटी न हो तो पूरी थाली अधूरी लगती है। यही वजह है कि हममें से अधिकांश लोग दोनों समय यानी सुबह और शाम रोटी खाते। लेकिन क्या आपको पता है रोटी खाने का भी सही समय होता है। ऐसा न करने पर आपकी सेहत बिगड़ सकती है। लेकिन हमें रोटी कितनी खानी चाहिए इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन रहता है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपको 1 दिन में कितनी रोटी खाना चाहिए।
यह होती है असली वजह (Health tips)
जानकारों का कहना है कि रोटी में काफी अधिक कैलोरी और कार्ब्स होते हैं। अगर आप रात में रोटी खाते हैं तो इसे पचने में काफी समय लग जाता है। इसके चलते शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसका मतलब यह है कि डिनर यानी रात्रि के खाने में रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।
किसको कितनी रोटी खानी चाहिए (food tips in hindi)
गेहूं के आटे से बनी एक रोटी के अंदर लगभग 104 कैलोरी पाई जाती है। जानकारों का कहना है कि 1 रोटी के अंदर 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 70 ग्राम कार्ब्स पाया जाता हैं। महिलाओं और पुरुष के लिए रोटी की मात्रा अलग-अलग होती है। महिलाओं को एक दिन में 2 रोटी सुबह और 2 रोटी शाम को खानी चाहिए। वहीं, पुरुषों का 3 रोटी सुबह और 3 रोटी शाम को खानी चाहिए।
गैस में रोटी न बनाएं (how much chapati we should eat in a day)
समय बचाने के लिए अधिकतर लोग रोटी को गैस पर सेंकते हैं। लेकिन ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। गैस में रोटी सेंकने से उसके अंदर भरने वाली हवा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप रोटी सेंकने का कोई दूसरा तरीका अपनाएं।