June 27 2026 01:28 am

रणवीर सिंह की नई रफ्तार: बॉलीवुड के पहले स्टार बने जिन्होंने खरीदी इलेक्ट्रिक Hummer EV

Post

India News Live,Digital Desk : बॉलीवुड के एनर्जेटिक और फैशन आइकॉन रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई अतरंगी आउटफिट नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी कार है। रणवीर ने हाल ही में एक बेहद खास इलेक्ट्रिक SUV GMC Hummer EV खरीदी है, और इस तरह वो इस मॉडल को खरीदने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं।

यह उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी है और स्टाइल, पावर और लग्जरी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। आइए जानें रणवीर की इस नई कार के दमदार फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में...

वीडियो में दिखी कार की डिलीवरी

CS12 Vlogs द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर सिंह के घर पर इस शानदार कार की डिलीवरी देखी गई। वीडियो में फ्लैटबेड ट्रक पर यह भारी-भरकम कार उनके घर पहुंचती दिखाई दी। इसके बाद रणवीर सिंह को खुद इस इलेक्ट्रिक हमर को चलाते हुए देखा गया, जिसकी हरी नंबर प्लेट भी नज़र आई — जो इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान होती है।

दमदार परफॉर्मेंस और रेंज

रणवीर सिंह ने जिस वेरिएंट को खरीदा है, वह सबसे पावरफुल 3X मॉडल है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं जो मिलकर 830 bhp की जबरदस्त पावर और 15,592 Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। कार में 178 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 505 किलोमीटर की रेंज देती है।

भारी होने के बावजूद, यह SUV केवल 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसका वजन लगभग 4,500 किलोग्राम है।

खास फीचर्स जो इसे बनाते हैं स्पेशल

Hummer EV को अलग बनाते हैं इसके हाईटेक फीचर्स:

  • 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 13.4-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
  • GMC Super Cruise (सेल्फ-ड्राइव फीचर)
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • क्रैब वॉक मोड – जिससे कार तिरछी दिशा में चल सकती है
  • Extract Mode – जिससे कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 6 इंच तक बढ़ सकता है
  • पानी में 810 मिमी तक आराम से चल सकती है

कितनी है कीमत?

अमेरिका में इस इलेक्ट्रिक ह्यूमर EV की कीमत लगभग 84 लाख रुपये है। लेकिन भारत में इसे इम्पोर्ट करने पर टैक्स और ड्यूटी मिलाकर इसकी कीमत 3.8 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। हालांकि रणवीर ने इस कार पर कितना खर्च किया है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।