ऋतिक रोशन की कृष 4 में रजत बेदी का धमाकेदार कमबैक, फ्रेंचाइजी के पुराने किरदार भी लौटे
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-22 17:26:00
India News Live,Digital Desk : हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष की चौथी किस्त को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन की इस फिल्म को उनके बड़े कमबैक के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार सामने आते रहते हैं।
कृष 4 में रजत बेदी की एंट्री
अब खबर है कि कृष 4 में 2000 दशक के चर्चित खलनायक रजत बेदी की एंट्री हो गई है। इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, वह इस सुपरहीरो फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
अगर यह खबर सच साबित होती है, तो रजत बेदी कृष (ऋतिक रोशन) को टक्कर देते हुए स्क्रीन पर नजर आएंगे। गौरतलब है कि रजत बेदी पहली बार कृष फ्रेंचाइजी में नहीं आए हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म कोई मिल गया में विलेन राज सक्सेना की भूमिका निभाई थी।
पुराने कलाकारों की वापसी
कृष 4 में सिर्फ रजत बेदी ही नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी की वेटरन एक्ट्रेस रेखा भी दिखाई देंगी। इस बात की पुष्टि खुद राकेश रोशन ने मीडिया से बातचीत में की थी। ऐसे में फैंस को फ्रेंचाइजी के पुराने किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
रजत बेदी का कमबैक
वर्ष 2025 रजत बेदी के कमबैक ईयर के तौर पर देखा जा रहा है। 16 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से धमाकेदार वापसी की। तब से उन्हें बॉलीवुड का “ओजी विलेन” कहा जाने लगा है।
कृष 4 से फैंस को सुपरहीरो, एक्शन और पुराने यादगार किरदारों का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।