BREAKING:
September 20 2026 01:16 pm

अमेरिका में गरमाई सियासत: भारतीय मूल के उम्मीदवार की नेतन्याहू को गिरफ्तारी की चेतावनी, ट्रंप ने दी फंड रोकने की धमकी

Post

India News Live,Digital Desk : इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और हाल ही में उन्होंने व्हाइट हाउस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर किया। इसी दौरान एक राजनीतिक तूफान तब उठा जब भारतीय मूल के अमेरिकी नेता और न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी दे डाली।

जोहरान ममदानी के बयान पर ट्रंप ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर ममदानी ने अपना रवैया नहीं बदला, तो व्हाइट हाउस से मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप ने ममदानी को निशाने पर लेते हुए कहा, “वो समाजवादी नहीं बल्कि एक कम्युनिस्ट हैं, और उन्होंने यहूदी समुदाय के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं।”

ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि भले ही ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बन जाएं, लेकिन अंततः उन्हें व्हाइट हाउस की ओर देखना ही पड़ेगा, क्योंकि फंड वही से आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत व्यवहार की कीमत उन्हें चुकानी पड़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। इसी को लेकर जोहरान ममदानी ने कहा था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ममदानी अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं और न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप और ममदानी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है। इससे पहले भी ट्रंप ने उन्हें गिरफ्तार करने और उनकी नागरिकता छीनने जैसी बातें कही थीं। ममदानी ने पलटवार करते हुए साफ कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।