BREAKING:
September 17 2026 05:41 am

PM Modi's big statement on Operation Sindoor भारत अब चुप नहीं बैठेगा, आतंक और परमाणु धमकियों का मुंहतोड़ जवाब

Post

India News Live,Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अब भारत आतंकवाद और परमाणु हमलों की धमकियों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने महज़ 22 मिनट में सटीक सैन्य कार्रवाई करके दिया था।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर वैश्विक स्तर पर भारत को मिल रहे समर्थन का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकारा है और किसी भी देश ने भारत की जवाबी कार्रवाई पर आपत्ति नहीं जताई।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उन तीन देशों का भी नाम लिया जिन्होंने पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से केवल तीन ही पाकिस्तान के समर्थन में आगे आए – तुर्की, अज़रबैजान और चीन।

तुर्की का पाकिस्तान प्रेम

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी हमला किया, उस दौरान तुर्की लगातार पाकिस्तान को समर्थन दे रहा था। उसने न सिर्फ़ ड्रोन तकनीक दी, बल्कि मिसाइलें और पनडुब्बियों जैसी सैन्य मदद भी की। इससे नाराज़ होकर भारत में कई स्थानों पर तुर्की के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और लोगों ने तुर्की उत्पादों के बहिष्कार की अपील की। तुर्की लंबे समय से कश्मीर मुद्दे पर भी पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है।

अज़रबैजान भी पाकिस्तान के साथ

भारत से लगभग 2900 किलोमीटर दूर स्थित और ईरान का पड़ोसी अज़रबैजान भी पाकिस्तान का हमदर्द बना रहा। भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद अज़रबैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देकर भारत की आलोचना की और कहा कि वो हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।

चीन की रणनीतिक मदद

तीसरा देश रहा चीन, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को खुलकर समर्थन दिया। भारतीय सेना ने खुलासा किया कि चीन ने पाकिस्तान को लाइव इंटेलिजेंस डेटा, हथियार और रणनीतिक मदद पहुंचाई। यानी भारत सिर्फ आतंकवादियों से ही नहीं, बल्कि एक साथ तीन विरोधी देशों से जूझ रहा था।

पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा – अब देश आतंक का जवाब उसी की भाषा में देना जानता है।