BREAKING:
November 19 2026 08:47 am

ओटीटी की टॉप 5 सीरीज़ जिन्हें पिछले हफ्ते दर्शकों ने सबसे ज़्यादा देखा

Post

India News Live,Digital Desk : आज के ओटीटी के ज़माने में दर्शकों को घर बैठे एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ मिल रहा है। चाहे थ्रिलर हो, ड्रामा, हॉरर या रोमांस — हर जॉनर की वेब सीरीज़ ऑनलाइन मौजूद हैं। हाल ही में कुछ नई वेब सीरीज़ ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है। Ormax मीडिया ने बीते हफ्ते की सबसे ज़्यादा देखी गई टॉप 5 ओटीटी सीरीज़ की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज़ को दर्शकों ने सबसे ज़्यादा पसंद किया।

क्रिमिनल जस्टिस 4
पंकज त्रिपाठी की शानदार वापसी वाली 'क्रिमिनल जस्टिस 4' को लोग लंबे समय से देखना चाह रहे थे। 29 मई 2025 को जियो सिनेमा पर आई इस सीरीज़ ने आते ही धमाल मचा दिया और इसे 8.4 मिलियन व्यूज़ मिले। शो में पंकज के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, बरखा सिंह, श्वेता बसु प्रसाद और खुशबू अत्रे जैसे कलाकार नज़र आए हैं।

हार्ट बीट सीजन 2
22 मई को रिलीज़ हुई रोमांटिक-ड्रामा 'हार्ट बीट सीज़न 2' को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। हालांकि व्यूज़ के मामले में ये पीछे रह गई है। दीपा बालू और अनुमोल की जोड़ी वाली इस सीरीज़ को पिछले हफ्ते 2.2 मिलियन दर्शकों ने देखा।

द लास्ट ऑफ अस सीजन 2
हॉलीवुड की चर्चित सीरीज़ 'द लास्ट ऑफ अस' के दूसरे सीज़न को भी भारत में काफी व्यूज़ मिल रहे हैं। 13 अप्रैल से शुरू हुई ये सीरीज़ जियो सिनेमा पर उपलब्ध है और इसे अब तक 2.1 मिलियन बार देखा जा चुका है।

है जूनून
जैकलीन फर्नांडिस और नील नितिन मुकेश की मिस्ट्री-थ्रिलर वेब सीरीज़ 'है जूनून' 16 मई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें बोमन ईरानी और सिद्धार्थ निगम जैसे दमदार कलाकार भी हैं। इस सीरीज़ को पिछले हफ्ते 2 मिलियन व्यूज़ मिले।

कनखजूरा
सोनी लिव पर 30 मई को रिलीज़ हुई मिस्ट्री-हॉरर सीरीज़ 'कनखजूरा' भी दर्शकों की पसंदीदा बन गई है। मोहित रैना और रोशन मैथ्यू के दमदार अभिनय वाली ये सीरीज़ रिलीज़ के केवल 3 दिनों में ही 1.8 मिलियन व्यूज़ पार कर चुकी है।