Oppo launches new amazing smartphone : दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ
India News Live,Digital Desk : ओप्पो ने 7000mAh की बैटरी वाला एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से यह पानी में गिरने या धूल में लगने से खराब नहीं होगा। ओप्पो का यह फोन दो रंगों में आता है, नीला और सफेद। फोन के पिछले हिस्से पर Find X8 सीरीज़ की तरह एक गोलाकार कैमरा है।
ओप्पो A6 मैक्स की कीमत
ओप्पो का यह फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम + 256GB में आता है। फोन की कीमत CNY 1599 यानी करीब 23,500 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। यह फोन MobileDokan वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, जहाँ फोन की कीमत और फीचर्स की घोषणा की गई है।
ओप्पो ए6 मैक्स के फीचर्स
ओप्पो का यह फ़ोन 6.8 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फ़ोन के डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1280 x 2800 पिक्सल है। फ़ोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फ़ीचर को सपोर्ट करता है। फ़ोन के डिस्प्ले पर क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ आता है।
ओप्पो A6 मैक्स 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 5200 mm2 का वेपोराइज़र चैंबर है। इसमें डुअल बैंड WiFi, 5G, GPS, NFC जैसे फीचर्स हैं। यह फोन SGS सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन को ज़्यादा तापमान में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
ओप्पो के इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS के साथ आता है।
ओप्पो A6 मैक्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फ़ोन 7.7mm मोटा है और इसका वज़न 198 ग्राम है। फ़िलहाल, इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।