Oppo ने पेश किया दमदार फीचर्स वाला किफायती 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और AI कैमरा
India News Live,Digital Desk : Oppo ने भारत में एक और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से यह पानी और धूल से खराब नहीं होता है। इसके अलावा यह मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। इसमें दमदार 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसी खूबियां हैं। ओप्पो ने इस फोन को Oppo K13x 5G के नाम से लॉन्च किया है, जो कि Oppo K13 5G का लोअर मॉडल है।
क्या है कीमत?
Oppo K13x 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, अन्य दो वेरिएंट क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये में आते हैं। इस फोन को दो कलर ऑप्शन मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 27 जून को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ ही Oppo के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
ओप्पो K13x 5G के फीचर्स
ओप्पो का यह फोन 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इस सस्ते फोन के डिस्प्ले में स्पलैश टच, ग्लोव टच जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
ओप्पो K13x 5G में मीडियाटेक का Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन में कई AI फीचर्स दिए हैं। यह Google Gemini पर आधारित AI समरी, AI रिकॉर्डर, AI स्टूडियो समेत AI Unblur, AI रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI रीइमेज जैसे कई AI एडिटिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा होगा। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।