अब स्मार्टफोन चोरी से नहीं होगा गायब Realme, Oppo और OnePlus यूज़र्स ज़रूर करें ये दो सेटिंग्स ऑन
India News Live,Digital Desk : Realme, Oppo, OnePlus जैसे ब्रांड्स के यूज़र्स अपने फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं। इन तीनों ही ब्रांड्स में इस्तेमाल किए गए यूज़र इंटरफेस में आपको ज़्यादा अंतर नज़र नहीं आएगा। आप इन दो सेटिंग्स के ज़रिए फोन में एक नई सुरक्षा जोड़ सकते हैं, जिससे फोन चोरी होने से बच सकता है। इन सेटिंग्स को ऑन करने के बाद, चोर फोन चोरी करने के बाद उसे बंद नहीं कर पाएगा। इससे फोन को ट्रैक करना आसान हो जाएगा और फोन ढूंढना भी आसान हो जाएगा।
अपने फ़ोन को चोरी से बचाने के लिए, उसमें Android 13 या उससे ऊपर का OS वर्ज़न होना ज़रूरी है। आप ColorOS, OxygenOS या Realme UI में इस सेटिंग को इनेबल कर सकते हैं। हम आपको अपने स्मार्टफ़ोन में इन दोनों
सेटिंग्स को इनेबल करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसे सेट करने के बाद आपका फोन चुराने वाला व्यक्ति आपके स्मार्टफोन को स्विच
ऑफ नहीं कर पाएगा। फोन स्विच ऑफ न होने से फोन को ट्रेस करना आसान हो जाएगा और आपका फोन आसानी से मिल जाएगा।
इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए सबसे पहले फ़ोन की सेटिंग्स में जाएँ।
इसके बाद सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी विकल्प पर जाएँ।
फिर मोर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी पर टैप करें और आगे बढ़ें।
यहाँ आपको पावर ऑफ करने के लिए पासवर्ड की ज़रूरत होगी।
इस पर क्लिक करके टॉगल ऑन कर दें।
इस तरह फ़ोन बंद करने के लिए पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। बिना पासवर्ड के फ़ोन बंद नहीं किया जा सकेगा।
किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए फाइंड माई डिवाइस (Find My Device)
फीचर का ऑन होना बेहद जरूरी है।
इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी पर टैप करें।
अगले स्टेप में डिवाइस फाइंडर्स ऑप्शन पर टैप करें।
इसके बाद फाइंड योर ऑफलाइन डिवाइसेज पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।
यहां आपको सभी क्षेत्रों में नेटवर्क वाले विकल्प को चुनना होगा।
इसके बाद आपके फोन को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। इसकी मदद से अगर डिवाइस चोरी हो जाए तो उसकी लोकेशन आसानी से पता की जा सकती है। आप संचार साथी वेबसाइट पर जाकर फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कर सकते हैं।