New KTM 160 Duke: दमदार लुक, पावरफुल इंजन और किफायती कीमत के साथ जल्द लॉन्च

Post

India News Live,Digital Desk : केटीएम भारत में अपनी नई बाइक, केटीएम 160 ड्यूक, लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका पहला टीज़र हाल ही में जारी किया गया था, जिससे पता चलता है कि कंपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक नया और दमदार मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह बाइक 125 ड्यूक की जगह लेगी, जिसे कम बिक्री के कारण बंद कर दिया गया था। केटीएम 160 ड्यूक को एक दमदार और आकर्षक विकल्प के तौर पर पेश किया जाएगा।

टीजर 
में बाइक की पूरी जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह नई बाइक KTM 200 Duke वाले प्लेटफॉर्म पर बनेगी। यानी इसमें सेकंड जनरेशन वाला ही धांसू डिजाइन होगा, जो लोगों को पहले से काफी पसंद आ रहा है। इस नई बाइक में ट्रेलिस फ्रेम, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, डुअल-चैनल ABS और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलने की संभावना है। अगर ये सारे फीचर्स दिए गए तो यह बाइक न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश होगी, बल्कि चलाने में भी बेहद सुरक्षित और आरामदायक होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस: 
नई KTM 160 ड्यूक में बिल्कुल नया 160cc इंजन होगा जो मौजूदा 200 ड्यूक के इंजन से प्रेरित होगा। यह इंजन लगभग 19-20bhp की पावर जनरेट करेगा, जो इसे एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बनाता है। यह पावरफुल इंजन रोज़मर्रा की राइडिंग के साथ-साथ हाईवे क्रूज़िंग के लिए भी बेहतरीन होगा और अगर KTM अपनी ख़ास थ्रोटी एग्जॉस्ट नोट बरकरार रखती है, तो यह बाइक युवा राइडर्स के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो सकती है।

कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत क्या होगी? 
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, केटीएम इस नई 160 ड्यूक को 2025 के मध्य यानी जुलाई-अगस्त में लॉन्च कर सकती है। यह समय इसलिए चुना गया है ताकि त्योहारी सीज़न से पहले बाइक अच्छी पकड़ बना सके। आपको बता दें कि लॉन्च के बाद यह बाइक कंपनी की सबसे सस्ती परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल होगी।