नया धमाका! Vivo T4 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च – दमदार बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ
India News Live,Digital Desk : अगर आप एक नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले हफ्ते बाज़ार में एक नया विकल्प लॉन्च होने वाला है। दरअसल, Vivo T4 Pro भारत में 26 अगस्त को एंट्री करेगा। मिड-रेंज बजट सेगमेंट में आने वाला यह फोन दमदार बैटरी और कई धांसू फीचर्स से लैस होने वाला है। इतना ही नहीं, इसमें दो 50MP कैमरे होंगे। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का सक्सेसर है। आइए एक नज़र डालते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं और इसका मुकाबला किन फोन्स से होगा।
Vivo T4 Pro के बारे में सामने आई ये जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 20Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। इसे स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह AI Erase, AI Image Enhance और AI Call Translation समेत कई AI फीचर्स से लैस हो सकता है।
बैटरी और कैमरा क्षमताएं होंगी मजबूत
इस फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी होगी। यह बैटरी गेमिंग से लेकर मनोरंजन तक यूजर की सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें शानदार सेटअप मिलेगा। इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-50MP के दो लेंस होंगे। इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ आएगा। वहीं, 50MP का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस 3x जूम ऑफर करेगा। तीसरे लेंस के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
इसकी कीमत क्या हो सकती है?
इस फोन को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 25,000-30,000 की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
इसका मुकाबला किन फोनों से होगा?
वीवो के इस अपकमिंग फोन का मुकाबला मोटोरोला एज 60 प्रो से होगा। मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले और डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरे के मोर्चे पर इनका मुकाबला दिलचस्प होगा। वीवो की तरह, मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भी 50MP + 50MP + 10MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध है।