BREAKING:
August 19 2026 03:04 pm

मुंबई स्टूडेंट प्रोटेस्ट: पुलिस वैन के आगे अकेले अड़ने वाली रिया अहीर कौन हैं? जानें Zoya Akhtar क्यों कर रही हैं तारीफ

Post

देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन की आंच अब मुंबई तक पहुंच चुकी है। चेंबूर और शिवाजी पार्क में छात्रों के बड़े प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अकेले डटकर पुलिस की वैन के सामने खड़ी नजर आ रही है, ताकि हिरासत में लिए गए छात्रों को ले जाने से रोका जा सके।

पुलिस वैन रोकने वाली महिला कौन हैं?

इस निडर महिला की पहचान मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन रिया अहीर (Riya Ahir) के रूप में हुई है। रिया ने मीडिया को बताया कि जब वह शिवाजी पार्क पहुंचीं और उन्होंने देखा कि पुलिस बिना वजह प्रदर्शनकारी छात्रों को वैन में भर रही है, तो वह वैन के आगे आकर खड़ी हो गईं और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस की।

रिया का बयान: "मैं न तो स्टूडेंट हूं और न ही किसान परिवार से, लेकिन छात्रों के साथ जो हुआ वह गलत है। अगर पुलिस अपना काम सही से नहीं करेगी तो हमें कदम उठाना पड़ेगा।"

धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना: रिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही मांगते हुए कहा, "आओ और जस्टिस दो, बच्चों से बात करो कि ऐसा क्यों हुआ या फिर इस्तीफा दो।"

किन फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में कर चुकी हैं काम?

रिया अहीर सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हैं, बल्कि उनका अपना एक एक्टिव करियर भी है:

अभिनय और म्यूजिक वीडियो: रिया कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने गांव के बैकड्रॉप पर बनी सोशल-ड्रामा शॉर्ट फिल्म 'दीदी' (Didi) में अभिनय किया है।

बिजनेस वुमन: रिया का अपना लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड 'रियासत' (Riyasat) है, जिसमें वह प्रीमियम हैंडक्राफ्टेड गारमेंट्स का बिजनेस करती हैं।

जोया अख्तर ने की हिम्मत की तारीफ

सोशल मीडिया पर रिया की इस निडरता को खूब सराहा जा रहा है। मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने भी रिया की फोटो शेयर कर उनके जज्बे की तारीफ की है, जिसके बाद लोग लगातार रिया के समर्थन में कमेंट्स कर रहे हैं।