मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिल्पा-राज पर लगा लुकआउट नोटिस

Post

India News Live,Digital Desk : मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दंपत्ति पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिल्पा और राज कुंद्रा अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। इसी कारण जांच को आगे बढ़ाने और उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मामला 14 अगस्त को जुहू पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। शिकायत के मुताबिक, एक कारोबारी ने आरोप लगाया कि ऋण और निवेश से जुड़े लेनदेन में दंपत्ति ने उससे करीब 60 करोड़ रुपये की ठगी की।

लुकआउट सर्कुलर क्या होता है?
लुकआउट सर्कुलर एक आधिकारिक नोटिस है, जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर नज़र रखने या उसे देश से बाहर जाने से रोकने के लिए किया जाता है। इसे आमतौर पर हवाईअड्डों और सीमा चौकियों पर आव्रजन अधिकारियों को भेजा जाता है।