BREAKING:
August 19 2026 01:18 am

IND vs ZIM T20: नर्वस वैभव सूर्यवंशी को मोहम्मद कैफ की खास सलाह, बोले- 'बस एक 50-60 रन की पारी और फिर...'

Post

नई दिल्ली (खेल डेस्क)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के कारण वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में थोड़े नर्वस हो सकते हैं, लेकिन एक अच्छी पारी उनका पूरा आत्मविश्वास वापस ला सकती है।

'एक 50-60 रन की पारी और चमक उठेंगे वैभव'

क्रिकबज से बातचीत के दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी एक असाधारण प्रतिभा हैं। 15 साल की उम्र में आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतना कोई छोटी बात नहीं है। कैफ के अनुसार, अगर वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती मुकाबलों में 50-60 रनों की एक अच्छी पारी खेल लेते हैं, तो उनका फॉर्म और खोया हुआ आत्मविश्वास तुरंत लौट आएगा।

हरारे का मैदान वैभव के लिए है बेहद खास

वैभव के लिए हरारे का यह मैदान काफी लकी रहा है। इसी मैदान पर उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। संजू सैमसन की अनुपस्थिति में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी का बतौर ओपनर तीनों मैचों में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। आगामी एशियन गेम्स से पहले वैभव के पास अपनी फॉर्म साबित करने का यह बेहतरीन मौका है।