Maruti Victoris : पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड विकल्पों के साथ अब भारत में
- by Priyanka Tiwari
- 2025-09-16 16:48:00
India News Live,Digital Desk : देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी विक्टोरिस की कीमतों की आधिकारिक घोषणा की है। 3 सितंबर को लॉन्च हुई यह कार 22 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

मारुति सुजुकी विक्टोरिस को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी समेत कुल 3 पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। इन विभिन्न इंजन विकल्पों के साथ, यह कार कुल 6 मुख्य वेरिएंट्स LXI, VXI, ZXI, ZXI (O), ZXI+ और ZXI+ (O) में उपलब्ध है, जो कुल 21 अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होंगे।

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,49,900 से शुरू होकर इसके टॉप मॉडल के लिए ₹19,98,900 तक जाती है। इसके CNG वेरिएंट की कीमत ₹11,49,900 से ₹14,56,900 तक है, जो इसे ग्राहकों के लिए ज़्यादा किफायती और बेहतर विकल्प बनाती है।

मारुति सुजुकी विक्टोरियस ने सुरक्षा के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसे भारत एनसीएपी से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो इसके मज़बूत निर्माण का प्रमाण है। कार में 6 एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे उन्नत सुरक्षा फीचर्स भी हैं।

फीचर्स की बात करें तो विक्टोरिस भारतीय सड़कों पर पहली मारुति कार है जो लेवल 2 ADAS के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम और स्मार्ट पावर्ड टेलगेट जैसे आधुनिक फीचर्स भी हैं। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा सुपर्ब जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।