Swiggy Instamart पर मिलेगा LPG सिलेंडर: स्विगी और HPCL की बड़ी साझेदारी, जानें ऐप से बुक करने का पूरा तरीका
भारत में क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) का दायरा अब राशन, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स से काफी आगे निकल चुका है। देश में पहली बार एक अनोखी शुरुआत करते हुए Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत अब ग्राहक स्विगी ऐप के जरिए LPG सिलेंडर भी ऑन-डिमांड घर बैठे मंगा सकेंगे।
फिलहाल इस सर्विस को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बैलेंस (बेंगलुरु) में शुरू किया गया है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो जल्द ही इसे देश के अन्य बड़े महानगरों में भी विस्तार दिया जाएगा।
कौन से सिलेंडर मिलेंगे और किसे होगा फायदा?
इस सेवा के शुरुआती चरण में केवल 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर ही डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगे। ध्यान दें कि आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाला भारी 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर इस सर्विस में शामिल नहीं है।
यह सुविधा उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है जिन्हें तुरंत गैस की जरूरत होती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा:
नए शहरों में रहने वाले स्टूडेंट्स, बैचलर्स और किराएदारों को होगा।
छोटे कैफे, फूड स्टॉल ओनर्स और आउटडोर कुकिंग/कैंपिंग करने वालों को होगा।
उन लोगों को होगा जिन्हें इमरजेंसी में बैकअप सिलेंडर की जरूरत पड़ती है।
HP Gas कनेक्शन की कोई बाध्यता नहीं
इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्विगी से छोटा सिलेंडर बुक करने के लिए ग्राहक के पास पहले से HP Gas का रेग्युलर कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। कोई भी नया यूजर ऐप पर जाकर पहली बार में ही नया छोटा सिलेंडर ऑर्डर कर सकता है, जिससे कागजी कार्रवाई और लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी।
Swiggy Instamart से LPG सिलेंडर ऑर्डर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्विगी से सिलेंडर बुक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और यह सामान्य ग्रॉसरी (राशन) ऑर्डर करने जैसी ही है:
अपने स्मार्टफोन में Swiggy ऐप ओपन करें।
होम स्क्रीन पर दिख रहे Instamart सेक्शन में जाएं।
सर्च बार में सर्च करें या LPG Cylinder कैटेगरी पर क्लिक करें।
अपनी जरूरत के अनुसार 5kg या 10kg का सिलेंडर सेलेक्ट करें।
अपना डिलीवरी एड्रेस (पता) चुनें और ऑनलाइन पेमेंट कन्फर्म करें।
ऑर्डर कन्फर्म होते ही HPCL के ऑफिशियल नेटवर्क पार्टनर के जरिए सिलेंडर सुरक्षित आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
नोट: कंपनियों ने अभी तक सिलेंडर की फाइनल कीमतों, डिलीवरी चार्ज और संभावित डिलीवरी टाइमिंग (कितने मिनट में डिलीवरी होगी) का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।