Mahindra Scorpio Classic पर अगस्त 2025 में भारी डिस्काउंट, फीचर्स और कीमत जानें
India News Live,Digital Desk : अगर आप Mahindra Scorpio खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। इस महीने यानी अगस्त 2025 में कंपनी इस मॉडल पर कुल 70 हज़ार रुपये की छूट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज़, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं। आइए जानते हैं Mahindra Scorpio के डिस्काउंट ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की खरीद पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमत 13.77 लाख रुपये से शुरू होकर 17.72 लाख रुपये तक जाती है। इस महीने 70,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ यह एसयूवी और भी सस्ती हो जाती है। कंपनी द्वारा दिया जा रहा डिस्काउंट वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। दिल्ली में इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के फीचर्स:
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ ही डुअल-टोन ब्लैक थीम भी दी गई है। स्कॉर्पियो क्लासिक में ऑडियो कंट्रोल्स के साथ ही लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पार्ट एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो का पावरट्रेन
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 132hp, 300Nm, 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें ऑल-एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा एसयूवी में आपको LED DRL के साथ इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस कार में आपको 460 लीटर के बूट स्पेस के साथ 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।