नया iPhone 17 सीरीज़ का इंतज़ार खत्म! जानें क्या होगा खास, फीचर्स और संभावित कीमत

Post

India News Live,Digital Desk : Apple ने अपने अवे-ड्रॉपिंग इवेंट की घोषणा कर दी है। 9 सितंबर को होने वाले इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज़ में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। इनके फीचर्स और कीमतों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन लीक्स से अंदाज़ा लग गया है कि इस सीरीज़ में क्या-क्या मिलने वाला है।

इन कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकती है नई रेंज

iPhone 17- रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन ब्लैक, व्हाइट, स्टील ग्रे, ग्रीन, पर्पल और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च हो सकता है।

iPhone 17 Air- यह अल्ट्रा-स्लिम iPhone ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू और लाइट गोल्ड कलर में लॉन्च हो सकता है।

iPhone 17 Pro और Pro Max- सीरीज के प्रीमियम iPhones को ब्लैक और व्हाइट के साथ ग्रे, डार्क ब्लू और ब्राइट ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

क्या होगा नया? 
Apple ने इस सीरीज़ में कई नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। इसके अलावा, आने वाले फोन नए डिज़ाइन, बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस होंगे। कंपनी प्रो मैक्स मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। वहीं, प्रोसेसर के मामले में चारों iPhone अपग्रेडेड होंगे। कंपनी पहली बार इस सीरीज़ में 24MP का फ्रंट कैमरा दे सकती है।

क्या होगी कीमत? 
आमतौर पर भारत में नई iPhone सीरीज़ की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये होती है, लेकिन इस बार इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 17 की कीमत 84,990 रुपये से शुरू हो सकती है। इसी तरह, 17 प्रो मॉडल के लिए ग्राहकों को 1,24,999 रुपये और प्रो मैक्स के लिए 1,50,000 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। बता दें कि ये सिर्फ कयास हैं और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।