रेपो रेट में कटौती के बाद भी पोस्ट ऑफिस दे रहा जबरदस्त ब्याज, जानिए कितना मिलेगा फायदा

Post

India News Live,Digital Desk : एक तरफ RBI द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद सभी बैंकों ने FD की ब्याज दरें घटा दी हैं, वहीं दूसरी तरफ Post Office में पहले की तरह ही FD पर बंपर ब्याज मिल रहा है। जी हां, रेपो रेट घटने के बाद भी Post Office में पहले की तरह ही FD पर भारी ब्याज मिल रहा है। Post Office में FD को TD यानी टाइम डिपॉजिट के नाम से जाना जाता है। TD, FD की तरह ही होता है, जिसमें आप एकमुश्त रकम जमा करते हैं और एक तय अवधि में मैच्योरिटी के बाद आपको एक तय रकम मिलती है।

डाकघर टीडी खाते में कितनी धनराशि जमा की जा सकती है?

पोस्ट ऑफिस में TD सिर्फ 4 अलग-अलग अवधि के लिए कराया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस में TD 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए कराया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस 1 साल की TD पर 6.9 फीसदी, 2 साल की TD पर 7.0 फीसदी, 3 साल की TD पर 7.1 फीसदी और 5 साल की TD पर 7.5 फीसदी का बंपर ब्याज दे रहा है. TD अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा कराए जा सकते हैं, जबकि इसमें जमा की जाने वाली अधिकतम रकम की कोई सीमा नहीं है. यानी आप इसमें कितना भी पैसा जमा करा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस अपने सभी ग्राहकों को एक जैसा ब्याज देता है. महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिक सभी को पोस्ट ऑफिस में एक जैसा ब्याज मिलता है.                         

यदि आप 12 महीने की टीडी में 4 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको कितना पैसा मिलेगा?

आइए अब जानते हैं कि अगर आप पोस्ट ऑफिस में 12 महीने यानी 1 साल के लिए टीडी जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा। जैसा कि हमने अभी आपको बताया कि 1 साल की टीडी पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से अगर आप 12 महीने की टीडी में 4 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 6.9 फीसदी की दर से मैच्योरिटी पर कुल 4,28,322 रुपये मिलेंगे, जिसमें 28,322 रुपये ब्याज शामिल है। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस में टीडी अकाउंट खोलने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में ही सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।