स्पेशल ऑप्स 2 का धमाकेदार आगमन, जानिए रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और कहानी
- by Priyanka Tiwari
- 2025-07-15 17:58:00
India News Live,Digital Desk : सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स के पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई थी, उसके बाद से फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म होने वाला है। केके मेनन की दमदार वापसी के साथ स्पेशल ऑप्स 2 एक बार फिर से दर्शकों को रोमांच की दुनिया में ले जाने को तैयार है।
कहां और कब होगी रिलीज?
पहले सीजन की तरह स्पेशल ऑप्स 2 भी अब जियो हॉटस्टार (पहले डिज़्नी+हॉटस्टार) पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह सीजन 18 जुलाई को रिलीज होगा और सभी एपिसोड एक साथ देखने को मिलेंगे। यानी 18 जुलाई से ओटीटी पर रोमांच का नया अध्याय शुरू होगा।
स्टारकास्ट में नए चेहरे
इस सीजन में एक बार फिर केके मेनन 'हिम्मत सिंह' के किरदार में लौट रहे हैं। उनके साथ इस बार शामिल हुए हैं प्रकाश राज और ताहिर राज भसीन जैसे दमदार कलाकार। वहीं, पुराने चेहरों में सैयामी खेर, करण ठक्कर और विनय पाठक की भी मौजूदगी इस सीजन को और मजबूत बनाती है।
कहानी में क्या है नया?
कहानी इस बार भी देश की सुरक्षा और खुफिया जांच एजेंसी रॉ के मिशन पर आधारित है। केके मेनन का किरदार इस बार नई चुनौतियों से जूझते दिखेगा, जहां साइबर अटैक, एआई तकनीक और अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र जैसे विषयों को गहराई से दर्शाया जाएगा। ताहिर राज भसीन इस बार विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे, जिससे कहानी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
फैंस को एक बार फिर से हाई क्वालिटी थ्रिल और इंटेलिजेंस बेस्ड एक्शन की उम्मीद है, और ट्रेलर देखकर लग भी रहा है कि ये सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है।