BREAKING:
September 12 2026 10:26 am

कियारा आडवाणी को नहीं किया गया रिप्लेस – अमर कौशिक ने साफ किया सच

Post

India News Live,Digital Desk : मैडॉक फिल्म्स की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर पिछले कुछ समय से खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में पहले यह खबर आई थी कि कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी, लेकिन बाद में अनीत पड्डा को कास्ट कर लिया गया। यह बदलाव कई फैंस के लिए हैरानी भरा था।

अब फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

“कियारा कभी लॉक ही नहीं थीं” – अमर कौशिक

अमर कौशिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि कियारा आडवाणी को कभी भी फिल्म के लिए फाइनल नहीं किया गया था। उन्होंने बताया,

“कियारा एक बेहद टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, लेकिन ‘शक्ति शालिनी’ के लिए कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ था। मुझे नहीं पता यह खबर कहां से और कैसे फैल गई। मैं जरूर कियारा के साथ काम करना चाहूंगा, लेकिन इस फिल्म के लिए ऐसा कुछ तय नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा कि जब वे ‘सैयारा’ फिल्म पर काम कर रहे थे, उसी दौरान ‘शक्ति शालिनी’ की स्क्रिप्ट तैयार हो रही थी।

“हम कहानी लिख रहे थे और सोच रहे थे कि कौन इस किरदार के लिए बेहतर रहेगा। कई बार कहानी खुद तय करती है कि कौन फिट बैठेगा,” उन्होंने कहा।

“लीक की वजह से गलतफहमियां”

अमर कौशिक ने बताया कि फिल्म से जुड़ी कई अधूरी बातें बाहर लीक हो जाती हैं, जिससे गलतफहमियां पैदा होती हैं।

“कभी-कभी हमें खुद भी नहीं पता होता कि फाइनल कहानी क्या होगी, लेकिन किसी न किसी तरह कुछ बातें बाहर चली जाती हैं। उसी वजह से यह अफवाह फैल गई कि कियारा को रिप्लेस कर दिया गया।”

कब रिलीज होगी ‘शक्ति शालिनी’?

‘शक्ति शालिनी’ का टीज़र ‘थामा’ फिल्म के एंड क्रेडिट्स में दिखाया गया था। उसी वक्त यह कन्फर्म हुआ कि अनीत पड्डा फिल्म की लीड हीरोइन होंगी।
फिल्म अगले साल 24 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।