कटरीना कैफ ने बेटे विहान और विकी कौशल संग शेयर कीं बर्थडे की अनसीन तस्वीरें, इमोशनल नोट में लिखा- 'बेस्ट बर्थडे'
नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ हाल ही में 43 वर्ष की हो गई हैं। मां बनने के बाद अपने पहले जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। कटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली वेकेशन और बर्थडे सेलिब्रेशन की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में कटरीना अपनी जिंदगी के दो सबसे खास पुरुषों—पति विकी कौशल और अपने 8 महीने के बेटे विहान कौशल के साथ सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं।
कैप्शन में छलका मां का प्यार, विकी के लिए लिखी मजेदार बात
अपने बेटे और पति संग तस्वीरें शेयर करते हुए कटरीना ने एक बेहद भावुक और प्यार भरा कैप्शन लिखा:
"मैं हमेशा इस बात के लिए ऊपर वाले की आभारी रहूंगी कि तुम मेरी जिंदगी में आए। तुम मेरा सबसे कीमती आशीर्वाद हो... बेस्ट बर्थडे!"
इसके बाद कटरीना ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में पति विकी कौशल को टैग करते हुए लिखा, "वैसे तुम भी बुरे नहीं हो...।"
तस्वीरें देखकर फैंस हुए इमोशनल, चेहरे की झलक पाने की लगाई गुहार
जैसे ही कटरीना ने यह पोस्ट शेयर किया, कमेंट सेक्शन में फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स के बधाई संदेशों का तांता लग गया। जहां कई फैंस विहान के साथ कटरीना की बॉन्डिंग देखकर भावुक हो गए, वहीं कई फैंस बेटे विहान का चेहरा देखने के लिए बेताब नजर आए और कमेंट्स में उनसे बच्चे का चेहरा दिखाने की गुजारिश करने लगे।
2021 में रचाई थी शादी, अब मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं एक्ट्रेस
कटरीना कैफ और विकी कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। शादी के तीन साल बाद, नवंबर 2025 में कपल के घर बेटे विहान का जन्म हुआ। फिलहाल कटरीना बड़े पर्दे से ब्रेक लेकर अपनी मदरहुड जर्नी और पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद ले रही हैं।