June 18 2026 08:14 pm

Kapil Sharma's comedy blast : ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में हंसी का पिटारा खुलने वाला

Post

India News Live,Digital Desk : कपिल शर्मा की मचअवेटेड फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी, ड्रामा और कंफ्यूजन देखने को मिलता है, जो आपको हंस-हंसकर पेट पकड़ने पर मजबूर कर देगा।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कपिल कई शादियों में फंस जाते हैं। एक लड़की से प्यार करने के चक्कर में कपिल हिंदू से मुसलमान और मुसलमान से क्रिश्चियन बन जाते हैं, लेकिन फिर भी वो लड़की नहीं मिलती। वहीं, उनकी जिंदगी में तीन धर्मों से तीन-तीन बीवियां आ जाती हैं, जिससे ढेर सारा कंफ्यूजन और मज़ेदार परिस्थितियाँ पैदा होती हैं।

फिल्म कब रिलीज होगी

फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कपिल शर्मा ने ट्रेलर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा,
"4 पत्नियां...!! इसे घर पर ट्राई न करें, यह स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने किया है।"
यानी दर्शकों को इस कॉमेडी में हंसी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है।

फिल्म में अन्य कलाकार

कपिल शर्मा के अलावा फिल्म में मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी नजर आएंगे।
अनुभवी कलाकार जेमी लीवर, स्मिता जयकर, सुप्रिया शुक्ला, असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा और सुशांत सिंह भी फिल्म में हास्य और ड्रामा में चार चांद लगाएंगे।

निर्देशन और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इसे वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से रतन जैन और गणेश जैन ने प्रस्तुत किया है।

‘किस किस को प्यार करूं 2’ इस बार भी कॉमेडी और प्यार के ट्विस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।