Jio's two amazing plans 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन
India News Live,Digital Desk : जियो के पास सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं, जिनकी संख्या 46 करोड़ से भी ज्यादा है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई फायदे मिलते हैं। जियो के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G और फ्री एसएमएस के साथ-साथ ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
जियो का 84 दिनों वाला प्लान:
जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,029 रुपये में आता है। इस प्लान में यूज़र्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूज़र्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस तरह यूज़र्स को कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, यूज़र्स को प्रतिदिन 100 मुफ़्त एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान में यूज़र्स को ओटीटी ऐप का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसमें यूज़र्स को अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड ऐप का मुफ़्त एक्सेस भी मिलेगा।
जियो का 84 दिनों वाला प्लान:
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। हालाँकि, इसके लिए आपके पास एक 5G स्मार्टफोन होना ज़रूरी है। साथ ही, आप जियो का 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हों। इस तरह, आप इस प्लान के साथ मुफ़्त में अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
1028 रुपये वाला प्लान
: इस प्लान के अलावा, जियो के पास 1028 रुपये का एक रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें यूज़र्स को 84 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। इसके अलावा, यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। इसमें यूज़र्स को अमेज़न प्राइम वीडियो की जगह स्विगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।