जापान की मां ने अपने दर्द और बेटे के लिए बनाया प्रेरणादायक मंगा
- by Priyanka Tiwari
- 2025-12-17 15:16:00
India News Live,Digital Desk : जापान की नेमु कुसानो की जिंदगी तब बदल गई जब उन्हें पता चला कि उनके पति ने 520 महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। इस बीच नेमु अपने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बेटे की देखभाल अकेले कर रही थीं।
कठिनाइयों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी
नेमु की शादी एक दोस्त की सलाह पर हुई थी। उन्हें पति गंभीर और शर्मीले लगे, इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया। शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ, जिसे जन्म से ही बेहद दुर्लभ बीमारी थी। दुनिया में ऐसे मरीजों की संख्या 30 से भी कम है।
धोखे का खुलासा
पति हमेशा काम के बहाने घर नहीं आते थे। नेमु ने पति के बैग में कंडोम और सेक्स बढ़ाने वाली दवाइयां, और फोन में डेटिंग ऐप नोटिफिकेशन देखे। पति ने कहा कि यह काम के तनाव की वजह से है, लेकिन नेमु ने जांच की।
जांच में पता चला कि उनके पति को सेक्स एडिक्शन है, जो उन्हें स्कूल के समय से है। नेमु को अब यह समझ में आया कि यह धोखा नहीं, बल्कि बीमारी थी।
बेटे की भलाई के लिए अलग हुए रास्ते
बेटे के भले के लिए नेमु ने पति के साथ थेरेपी भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंततः नेमु ने अकेले बेटे की परवरिश करने का फैसला किया।
दर्द को कला में बदला
नेमु ने अपने अनुभव को कॉमिक में बदलकर साझा किया। जापानी मंगा आर्टिस्ट पिरयो अराई की मदद से उन्होंने इंस्टाग्राम पर @nemu_manga अकाउंट से इसे वायरल किया। बाद में उनकी कहानी किताब के रूप में भी प्रकाशित हुई। नेमु कहती हैं कि बेटे की परवरिश करना उनका सबसे बड़ा गर्व है।
नेमु की कहानी सिंगल मदर्स और सभी माताओं के लिए प्रेरणा बन गई है।