India vs South Africa : रांची में पहले वनडे से पहले पूरी तैयारी

Post

India News Live,Digital Desk : दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में आमने-सामने होंगे। वनडे सीरीज़ का पहला मैच रविवार, 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ में क्लीन स्वीप को भुलाकर घरेलू मैदान पर वनडे में अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की नज़र उलटफेर करने पर होगी।

वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे। लंबे समय बाद रांची में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। हालाँकि, टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों का फ़ायदा ज़रूर होगा। दोनों टीमों को देखकर लग रहा है कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

जेएससीए स्टेडियम, रांची की पिच रिपोर्ट: 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहाँ की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए अनुकूल होती है। हालाँकि, शुरुआती दौर में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती देखी गई है। हाई स्कोरिंग मैच की संभावना कम है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर छह मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उसे जीत और एक में हार मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

मैच प्रेडिक्शन: 
हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर बताता है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच जिताऊ खिलाड़ी मौजूद होने के बावजूद, किसी भी टीम के लिए भारत में वनडे में टीम इंडिया को हराना आसान नहीं है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: - 
टोनी डी जियोर्जिस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रिटज़के, डेवाल्ड ब्रूइस, मार्को जानसेन, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रियन, लुम्बी एनगिडी और नंद्रे बर्गर।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:- 
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।