June 27 2026 05:13 am

Huawei's royal ride : Rolls-Royce और Maybach को टक्कर देने आई Maextro S800

Post

India News Live, Digital Desk: स्मार्टफोन की दुनिया में अपना दबदबा बनाने के बाद अब Huawei ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी एक नया धमाका करने के लिए तैयार है। Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार के बाद अब Huawei ने अपनी सुपर-लक्ज़री सेडान Maextro S800 को चीन में पेश कर दिया है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और आराम का एक बेजोड़ नमूना है, जो सीधे तौर पर Rolls-Royce Ghost और Mercedes-Maybach S-Class जैसी गाड़ियों को चुनौती दे रही है।

इस कार की दीवानगी का आलम यह है कि लॉन्च होने के पहले ही हफ्ते में इसे 3,600 से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल गए, जिनमें से 1,600 बुकिंग तो सिर्फ पहले दिन ही हो गई थीं। आखिर ऐसा क्या खास है इस कार में? आइए जानते हैं।

कैसी है यह चलती-फिरती शाही लाउंज?

Huawei और JAC Motors ने मिलकर इस कार को बनाया है। इसे बनाने का मकसद सिर्फ एक इलेक्ट्रिक गाड़ी तैयार करना नहीं था, बल्कि एक ऐसा अनुभव देना था जो किसी फाइव-स्टार लाउंज जैसा हो। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो Rolls-Royce या Maybach जैसी शाही सवारी का सपना देखते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

डिज़ाइन जो दिल जीत ले

Maextro S800 का डिज़ाइन किसी भी यूरोपीय लक्ज़री कार को टक्कर दे सकता है। इसकी लंबाई 5.48 मीटर है, जो Maybach S-Class से भी ज्यादा है। इसका लंबा बोनट, घुमावदार छत और Rolls-Royce जैसे शानदार पहिए इसे एक हाई-एंड लुक देते हैं। Maybach की तरह इसमें भी दिया गया टू-टोन (Bi-tone) कलर फिनिश इसके शाही अंदाज़ को और बढ़ाता है।

अंदर से है एक आलीशान पेंटहाउस

गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको महसूस होगा जैसे आप किसी चलते-फिरते पेंटहाउस में आ गए हैं। इसकी छत पर Rolls-Royce की तरह टिमटिमाते तारों का नज़ारा (Stary Sky Roof) मिलता है। इसमें ज़ीरो-ग्रैविटी सीट्स हैं, जो आपको हवा में तैरने जैसा आराम देती हैं। मनोरंजन के लिए 43 स्पीकर्स वाला Huawei का दमदार साउंड सिस्टम, तीन बड़ी स्क्रीन्स और Huawei का अपना HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे आप आवाज़, इशारों और ड्राइवर प्रोफाइल से कंट्रोल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी में सबसे आगे

Huawei की यह कार टेक्नोलॉजी के मामले में भी लाजवाब है। इसमें ADS 4.0 सिस्टम है, जो 32 सेंसर और LiDAR टेक्नोलॉजी से लैस है। इस सिस्टम की बदौलत यह कार बिना ड्राइवर के भी शहर की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर आसानी से चल सकती है। इसमें लेवल 3 ऑटोनोमस ड्राइविंग सपोर्ट है, जिसका मतलब है कि कई मौकों पर इसे चलाने के लिए आपको स्टीयरिंग व्हील पर हाथ रखने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

दमदार पावर और लंबी रेंज

Maextro S800 दो मॉडल्स में आती है: फुली-इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड।

कीमत और मुकाबला

चीन में Huawei Maextro S800 की शुरुआती कीमत करीब 82 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 1.18 करोड़ रुपये है। अगर इसकी तुलना इसके प्रतिद्वंद्वियों से करें, तो Mercedes-Maybach S480 की कीमत 1.68 करोड़ और Rolls-Royce Ghost की कीमत 4.8 करोड़ रुपये से शुरू होती है। ज़ाहिर है, Huawei बहुत कम कीमत में वही लक्ज़री और टेक्नोलॉजी देने का वादा कर रही है।