2025 के अंत तक सस्ती हो सकती हैं होम लोन की किस्तें, रेपो रेट में फिर कटौती के संकेत

Post

India News Live,Digital Desk : अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आने वाले समय में किस्तें सस्ती होने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में फिर कटौती कर सकता है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती की जाएगी। इससे 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.25 फीसदी हो जाएगी। हाल के महीनों में मुद्रास्फीति में गिरावट को देखते हुए रिजर्व बैंक द्वारा अगली दो MPC बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है।

एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त और अक्टूबर की बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालाँकि, हमारा मानना है कि रिज़र्व बैंक दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की अंतिम कटौती करेगा, जिससे 2025 के अंत तक रेपो रेट 5.25 प्रतिशत हो जाएगा।

जून में मुद्रास्फीति में कमी आई है 
। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर मई के 2.8 प्रतिशत से घटकर जून में 2.1 प्रतिशत हो गई। मुद्रास्फीति में यह गिरावट खाद्य पदार्थों के सस्ते होने के कारण है, जिनमें आगे और गिरावट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 2025 की दूसरी तिमाही में औसत मुद्रास्फीति 2.7 प्रतिशत पर रहेगी, जो आरबीआई के 2.9 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कही ये बात 
इधर, रेपो रेट पर बात करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को सीएनबीसी टीवी18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि रेपो रेट में कटौती के लिए महंगाई में कमी और ग्रोथ में सुस्ती दोनों ही समान रूप से जिम्मेदार हैं. यानी एमपीसी की आगामी बैठकों में रेपो रेट को लेकर जो भी फैसला होगा, वह महंगाई और आर्थिक ग्रोथ पर निर्भर करेगा. रिजर्व बैंक ने सबसे पहले फरवरी में और फिर इस साल अप्रैल में रेपो रेट में 0.25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी. इससे यह 6.00 फीसदी पर आ गई थी. इसके बाद जून में रेपो रेट में 0.50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया गया, जिससे यह 6.00 फीसदी से घटकर 5.50 फीसदी पर आ गई.