BREAKING:
October 08 2026 03:37 am

Historic clash at Lord's after 13 years : WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने

Post

India News Live, Digital Desk : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का फाइनल मुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। ऐतिहासिक फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सबसे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। इसके कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने 11 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया।

टेस्ट के नंबर-एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अनुभवी उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। मध्यक्रम की कमान स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और विकेटकीपर एलेक्स कैरी संभालेंगे। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पीठ की सर्जरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे, जबकि ब्यू वेबस्टर ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखी है। कैमरून ग्रीन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब से वे चोट के कारण बाहर हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस को तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क का साथ मिलेगा। स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। नाथन लियोन एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम को नाथन से काफी उम्मीदें होंगी।

ऑस्ट्रेलिया की नजर दूसरे खिताब पर 
ऑस्ट्रेलिया की नजर मौजूदा WTC चैंपियन है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार दूसरी बार WTC खिताब पर कब्जा करने पर है। साथ ही साउथ अफ्रीका के पास पहली बार WTC चैंपियन बनने का मौका है। जो भी जीतेगा, उसका इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रचना तय है क्योंकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 113 साल बाद लॉर्ड्स में भिड़ेंगे। इससे पहले दोनों टीमें आखिरी बार 1912 में भिड़ी थीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन -

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: - 
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: - 
एडेन मार्करम, रयान रिकलेटन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिग्ने (विकेटकीपर), मार्को जॉनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।