BREAKING:
May 04 2026 11:54 pm

Great power at a low price : Oppo K13x 5G भारत में 23 जून को होगा लॉन्च, जानें इसके धांसू फीचर्स

Post

India News Live,Digital Desk : Oppo K13x 5G जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। ओप्पो का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन बजट प्राइस रेंज में आ सकता है, जिसमें दमदार 6000mAh की बैटरी समेत कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। ओप्पो ने इस फोन की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। इसे जून के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी कंपनी के इस अपकमिंग फोन की खास बात यह है कि इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी फीचर्स हो सकते हैं।

Oppo K13x 5G को भारत में 23 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फोन को 15,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे दो कलर ऑप्शन मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में पेश किया जाएगा।

ओप्पो K13x 5G के संभावित फीचर्स 
ओप्पो का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB/128GB और 6GB/128GB में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में AI समरी, AI रिकॉर्डर और AI स्टूडियो समेत कई AI आधारित फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Oppo K13x 5G में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। यह फोन 50MP AI-बेस्ड मेन कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा फोन के बैक पर दूसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह फोन AM04 हाई स्ट्रेंथ एल्युमिनियम एलॉय बॉडी के साथ आ सकता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810-H शॉक रेजिस्टेंस बॉडी होगी। साथ ही यह फोन IP65 रेटेड हो सकता है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल में खराब नहीं होगा। यह फोन गोल्ड ड्रॉप रेजिस्टेंस फीचर के साथ भी आ सकता है।

ओप्पो K13x 5G में 6.67 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करती है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें स्पलैश टच और ग्लोव टच मोड भी होगा। इसके डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए सॉलिड ग्लास मटेरियल मिल सकता है।